ब्रिटिश प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के दोषी रूस के पूर्व मंत्री को 40 महीने की कारावास की सजा

Ankit
1 Min Read


लंदन, 11 अप्रैल (एपी) ब्रिटिश प्रतिबंधों का उल्लंघन कर अपने परिवार के सदस्यों से महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्राप्त करने के दोषी रूस के एक पूर्व मंत्री को शुक्रवार को यहां की अदालत ने तीन वर्ष से अधिक अवधि की कारावास की सजा सुनाई है।


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिमित्री ओवसियानिकोव को क्रीमिया के सेवस्तोपोल का गवर्नर नियुक्त किया था। रूस ने 2014 में क्रीमिया को यूक्रेन से छीनकर रूस में मिला लिया था। ओवसियानिकोव क्रीमिया पर रूसी कब्जे के खिलाफ ब्रिटेन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के मामले में दोषी ठहराये जाने वाले पहले व्यक्ति बन गये हैं।

अभियोजकों ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी से अवैध रूप से हजारों पाउंड प्राप्त करने के लिए एक ब्रिटिश बैंक खाता खोला तथा अपने भाई से उपहार और भुगतान स्वीकार किया।

ओवसियानिकोव (48) को बुधवार को साउथवर्क क्राउन कोर्ट में फरवरी 2023 और जनवरी 2024 के बीच प्रतिबंधों को दरकिनार करने के सात में से छह मामलों में दोषी ठहराया।

उन्हें धनशोधन का दोषी भी ठहराया गया है।

एपी धीरज सुरेश

सुरेश



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *