बलिया में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में |

Ankit
1 Min Read


बलिया, एक नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके एक रिश्तेदार द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही उसके रिश्ते के चाचा यशवंत (24) ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार झा ने शुक्रवार रात को बताया कि इस मामले में लड़की के नाना की तहरीर पर यशवंत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

भाषा

सं, आनन्द, रवि कांत रवि कांत



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *