बरेली में छेड़छाड़ का विरोध करने पर डेरी संचालक पर भीड़ ने किया हमला

Ankit
2 Min Read


बरेली, 27 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के मीरगंज कस्बे में छेड़छाड़ के एक मामले में हस्तक्षेप करने पर उग्र भीड़ ने डेरी संचालक और उसके भाई पर हमला कर दिया।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे हुई। जाम गांव के निवासी मनोज और प्रमोद अपनी डेरी बंद करके घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि रईस कुरैशी नामक व्यक्ति सिरौली चौराहे पर महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहा है। उसे रोकने पर उसने उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि कुरैशी ने अपने साथियों अयान, कय्यूम, समीर और करीब 40 अन्य लोगों को बुला लिया। भीड़ ने मनोज और प्रमोद पर लाठियों से हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने स्थिति को शांत करने के लिए हस्तक्षेप किया और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को बचाया तथा उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में चार नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है।

उप जिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता ने दावा किया है कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. सलीम धीरज

धीरज



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *