नई दिल्ली: Weather Update Today देशभर में ठंड की विदाई होने के बाद अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई राज्यों में गर्मी की दस्तक के बाद तापमान इस कदर बढ़ गया है कि लोग परेशान हो गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
Read More: आज ये राशि वाले होंगे मालामाल.. नौकरी में खूब प्रगति करेंगे ये जातक, माता लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
Weather Update Today दरअसल, एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ईरान-इराक में बना ये विक्षोभ धीरे-धीरे भारत-पाकिस्तान की बॉर्डर तक अपना असर दिखाने लगा है। जिससे कई हिस्सों के मौसम में बदलाव आ गई है। देश के कई महत्वपूर्ण टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जमकर बारिश और स्नोफॉल हो रहा है। तो वहीं, उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों के मैदानी हिस्सों में भी बारिश हो रही है।
Read More: न्याय के देवता शनि देव अगले महीने मीन राशि में करेंगे गोचर, बदलेगी इन राशियों की किस्मत
मौसम विभाग ने पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब हरियाणा में जमकर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना है। साथ इन राज्यों में तापमान में भी भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
क्या पश्चिमी विक्षोभ का असर भारत पर पड़ा है?
हां, एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान-इराक से शुरू होकर भारत-पाकिस्तान सीमा तक आ चुका है, जिससे कई हिस्सों में मौसम में बदलाव हो रहा है और बारिश हो रही है।
क्या दिल्ली और एनसीआर में बारिश की संभावना है?
हां, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
क्या पंजाब और हरियाणा में बारिश होगी?
हां, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में आज बारिश की संभावना है।
क्या तापमान में भी वृद्धि हो रही है?
हां, उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और बारिश के साथ ही गर्मी का एहसास भी होने की संभावना है।