प्रियंका गोस्वामी ने स्लोवाकिया में 35 किमी स्पर्धा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

Ankit
1 Min Read


नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता पैदल चाल की एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने स्लोवाकिया के डुडिंस में डुडिंस्का 50 प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं की 35 किमी स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।


प्रियंका ने शनिवार को आयोजित की गई इस गोल्ड लेवल की प्रतियोगिता में दो घंटे 56 मिनट 34 सेकंड (2:56:34) का समय निकाला और 11वें स्थान पर रही। उनका पिछला व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3:13:19 था।

दो बार की ओलंपियन प्रियंका ने 2023 में रांची में नेशनल ओपन पैदल चाल चैंपियनशिप में मंजू रानी द्वारा बनाए गए 2:57:54 के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा। प्रियंका ने 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 10000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता था।

इक्वाडोर की पाउला मिलेना टोरेस ने 2:44:26 के समय के साथ महिलाओं की 35 किमी पैदल चाल स्पर्धा जीती। पेरू की किम्बर्ली गार्सिया (2:45:59) और पोलैंड की कटारज़ीना ज़डज़ीब्लो (2:46:59) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

इस बीच राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक आकाशदीप सिंह पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में 1:24:13 के समय के साथ छठे स्थान पर रहे।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *