पेशावर के ऐतिहासिक ‘नाज सिनेमा’ को ध्वस्त किया गया |

Ankit
1 Min Read


पेशावर, 23 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के पेशावर शहर में स्थित 90 साल पुराने ऐतिहासिक ‘नाज सिनेमा’ को ध्वस्त कर दिया गया है।


नाज सिनेमाघर को एक सिख उद्यमी ने बनवाया था, लेकिन देश में फिल्म संस्कृति में गिरावट के कारण सिनेमा देखने वाले दर्शकों की संख्या कमी हुई, इसलिए सिनेमाघर को ढहा दिया गया।

इस सिनेमाघर को मूलतः रोज सिनेमा के नाम से जाना जाता था। इसे वर्ष 1936 में एक सिख व्यवसायी ने स्थापित किया था, जो 1947 में बंटवारा होने के बाद वह भारत चले गए थे।

जवाद रजा के दादा ने 1947 में इसे खरीदा और इसका नाम बदलकर नाज़ सिनेमा रख दिया था। दशकों तक यह पेशावर में एक सांस्कृतिक स्तंभ बना रहा।

सिनेमा संस्कृति की समाप्ति के कारण वाणिज्यिक बाजार का निर्माण करने के उद्देश्य से पिछले सप्ताह इसे ध्वस्त कर दिया गया।

सिनेमाघर के तीसरी पीढ़ी के मालिक रजा ने कहा कि पेशावर में तेजी से गिरती सिनेमा संस्कृति के कारण उनके पास इसे ध्वस्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

रजा ने कहा, ‘‘जब फिल्में ही नहीं होंगी, तो सिनेमाघर चलाने का क्या मतलब है?’’

भाषा प्रीति दिलीप

दिलीप



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *