पुलिस और बीवाईसी प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प के बाद बलूचिस्तान में हड़ताल शुरू,

Ankit
1 Min Read


कराची, 22 मार्च (भाषा) एक दिन पहले पुलिस और बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) के बीच हिंसा भड़कने के बाद शनिवार को पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के कई हिस्सों में प्रतिष्ठानों को बंद करने और चक्का जाम हड़ताल देखी गई।


बीवाईसी के नेता महरंग बलूच के आह्वान पर राजधानी क्वेटा सहित प्रांत के कई हिस्से बंद रहे, जिन्हें शनिवार को कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हुए गिरफ्तार किया गया था।

हड़ताल का आह्वान तब किया गया जब बीवाईसी ने शुक्रवार को क्वेटा में सरियाब रोड पर बलूचिस्तान विश्वविद्यालय के पास शांतिपूर्ण धरने पर पुलिस की कार्रवाई का आरोप लगाया।

यह प्रदर्शन प्रांत में कथित तौर पर जबरन गायब किये जाने के विरोध में आयोजित किया गया था।

सरकार ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों ने हिंसा का सहारा लिया।

महरंग ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर एक बयान में दावा किया कि कथित पुलिस बर्बरता के कारण तीन बीवाईसी कार्यकर्ता मारे गए और महिलाओं सहित 13 अन्य घायल हो गए।

शुक्रवार रात से क्वेटा में मोबाइल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं और डेटा सेवाएं भी बंद हैं।

भाषा

शुभम माधव

माधव



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *