मुंबई, 14 फरवरी (भाषा) गायक एवं संगीतकार विशाल डडलानी बृहस्पतिवार को एक छोटे हादसे के शिकार हो गए, जिसके बाद उन्होंने पुणे में शेखर रविजानी के साथ अपने आगामी कंसर्ट को स्थगित करने की घोषणा की।
विशाल ने ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया, “मेरे साथ एक छोटा-सा हादसा हो गया है। जल्द ही मंच पर वापस आऊंगा। आप सभी को आगे की जानकारी देता रहूंगा।”
पुणे में दो मार्च को विशाल-शेखर के कंसर्ट का आयोजन किया जाना था।
आयोजक ‘जस्ट अर्बन’ ने बताया कि विशाल का एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद इलाज किया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के बारे में विवरण नहीं दिया गया।
भाषा पारुल जितेंद्र
जितेंद्र