पिछले पांच साल में मध्यप्रदेश में गेहूं उत्पादन में गिरावट : मंत्री |

Ankit
2 Min Read


भोपाल, 16 दिसंबर (भाषा) मध्यप्रदेश में पिछले पांच साल में गेहूं की फसल का उत्पादन वित्त वर्ष 2019-20 के 371.98 लाख टन से घटकर 2023-24 में 328.96 लाख टन रह गया है।


विधानसभा में सोमवार को विपक्ष के नेता उमंग सिंघार द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने यह जानकारी दी।

मध्यप्रदेश में गेहूं सबसे महत्वपूर्ण फसलों में से एक है। शरबती गेहूं, गेहूं की एक क्षेत्रीय किस्म है, जो अशोकनगर और कुछ अन्य जिलों में होती है।

सिंघार ने वित्त वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक गेहूं और सोयाबीन के उत्पादन के आंकड़ों के बारे में सवाल किया था।

मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में 2019-20 में 371.98 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ था, जो 2023-24 में घटकर 328.96 लाख टन रह जाएगा।

उन्होंने बताया कि 2020-21, 2021-22 और 2022-23 में गेहूं का उत्पादन क्रमश: 356.89 लाख टन, 349.23 लाख टन और 349.77 लाख टन रहा।

इसी अवधि में सोयाबीन का उत्पादन बढ़ा है।

मध्यप्रदेश का सोयाबीन उत्पादन 2019-20 के 38.56 लाख टन से बढ़कर 2023-24 में 68.36 लाख टन हो गया है।

जवाब में कहा गया है कि 2020-21, 2021-22 और 2022-23 में सोयाबीन का उत्पादन क्रमशः 33.70 लाख टन, 53.92 लाख टन और 63.32 लाख टन था।

भाषा दिमो नरेश अजय

अजय



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *