पंजाब महिला आयोग ने अपमानजनक टिप्पणी को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी को जारी किया नोटिस

Ankit
2 Min Read


चंडीगढ़, 18 नवंबर (भाषा) पंजाब महिला आयोग ने चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं और दो समुदायों के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया।


आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने सोशल मीडिया पर सामने आये चन्नी के एक वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए जालंधर के सांसद चन्नी से एक दिन के भीतर जवाब देने को कहा।

उन्होंने कहा कि यदि वह जवाब नहीं दे पाते हैं तो पुलिस महानिदेशक को चन्नी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।

चन्नी ने 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वडिंग के पक्ष में प्रचार करते हुए कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणियां की थीं।

इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन कथित टिप्पणियों की निंदा की है।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने एक बयान में कहा, ‘‘चरणजीत चन्नी के शब्द न केवल अपमानजनक थे, बल्कि महिलाओं की गरिमा के लिए भी हानिकारक थे। कभी मुख्यमंत्री रह चुके एक नेता के लिए इस तरह की अभद्र और विभाजनकारी भाषा का इस्तेमाल करके राजनीतिक विरोधियों पर हमला करने में इतना नीचे गिरना अस्वीकार्य है।’’

भाजपा के पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदरकौर ने भी चन्नी की आलोचना की।

भाषा राजकुमार सुरेश

सुरेश



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *