दुबई, 20 अक्टूबर (भाषा) न्यूजीलैंड ने महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से शिकस्त देकर पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया।
न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 158 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट पर 126 रन पर रोक दिया।
दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वुलवोर्ट ने 33 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर और रोजमेरी मेयर ने तीन-तीन विकेट चटकाये।
भाषा
आनन्द
आनन्द