नौसेना का बहुपक्षीय अभ्यास 13 अप्रैल से शुरू होगा |

Ankit
1 Min Read


नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) नौसेना के बहुपक्षीय अभ्यास – अफ्रीका भारत प्रमुख समुद्री जुड़ाव (ऐक्यम) का उद्घाटन संस्करण 13 से 18 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति के दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।


नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसमें कोमोरोस, जिबूती, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका के अलावा सह-मेजबान भारत और तंजानिया भी भाग लेंगे।

संस्कृत शब्द ‘ऐक्यम’ का अर्थ ‘एकता’ है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य साझा क्षेत्रीय समुद्री चुनौतियों के लिए ‘‘सहयोगात्मक समाधान’’ विकसित करना है।

आईएनएस ‘सुनयना’ अभ्यास में भाग लेने वाले युद्धपोतों में से एक होगा, जिसका नाम बदलकर हिंद महासागर पोत ‘सागर’ रखा गया है और यह पांच अप्रैल को कारवार नौसैनिक अड्डे से रवाना हुआ था।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *