नौसेना का नया युद्धपोत आईएनएस तुशील रूस से भारत के लिए रवाना

Ankit
1 Min Read


नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) भारतीय नौसेना का रूस निर्मित युद्धपोत आईएनएस तुशील रूस के कलिनिनग्राद से भारत के लिए रवाना हो गया है।


इस युद्धपोत को नौ दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में कलिनिनग्राद में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

रूसी तथा भारतीय अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों एवं युद्धपोत निर्माण की सर्वोत्तम पद्धतियों के प्रभावशाली मिश्रण वाले इस पोत की लंबाई 125 मीटर और वजन 3900 टन है।

इस युद्धपोत से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। हिंद महासागर में पिछले कुछ वर्षों के दौरान चीन की पीएलए नौसेना की सक्रियता बढ़ी है।

भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय नौसेना का नवीनतम बहु-भूमिका वाला आईएनएस तुशील 17 दिसंबर को रूस के कलिनिनग्राद से भारत के लिए रवाना हुआ और यह इसकी पहली परिचालन तैनाती की शुरुआत है।

यह पोत बाल्टिक सागर, उत्तरी सागर, अटलांटिक महासागर तथा अंत में हिंद महासागर से होकर गुजरेगा और रास्ते में कई मित्र देशों के बंदरगाहों पर रुकेगा।

भाषा

यासिर वैभव

वैभव



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *