रायपुर: Aaj Ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी एक ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 16 मार्च के दिन रविवार है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान सूर्य की पूजा करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 16 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Raigarh Bus Accident Latest News: रायगढ़ में दर्दनाक हादसा! बस पलटने से 18 लोग हुए घायल, सभी का अस्पताल में इलाज जारी
इन राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य
मेष राशि
Aaj Ka Rashifal: आज मेष राशि वालों का दिन लाभकारी रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं। लेकिन स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं।
यह भी पढ़ें: Rashifal Sunday 16 March 2025: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, व्यापार में मिलेगी तरक्की, सूर्यदेव की बरसेगी असीम कृपा
मिथुन राशि
Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों को आज नौकरी-चाकरी में तरक्की मिल सकती है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज महत्वपूर्ण कार्यों को टाल देना चाहिए। धन से जुड़ा कोई फैसला न लें। शैक्षिक कार्यों में सफलता। बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि के योग। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद हो सकती है। क्रोध से बचें।
यह भी पढ़ें: DCW vs MIW Final 2025: मुंबई इंडियंस का जलवा बरकरार… दूसरी बार जीता WPL का खिताब, दिल्ली को इतने रन से दी मात
सिंह राशि
Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों का आज मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अज्ञात भय सताएगा। नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना कर सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की आज वाणी में मधुरता रहेगी। पर, मन परेशान भी हो सकता है। पिता व जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। कारोबारियों को व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। हालांकि भागदौड़ करनी पड़ सकती है।