नवी मुंबई पुलिस ने 10 करोड़ रुपये मूल्य की औषधियां नष्ट कीं

Ankit
1 Min Read


मुंबई, 26 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने 40 मामलों में जब्त 10 करोड़ रुपये मूल्य की औषधियों को बुधवार को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तलोजा स्थित एक प्रतिष्ठान में महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक और विधायक प्रशांत ठाकुर की उपस्थिति में इन औषधियों को नष्ट किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि साल 2023 और 2024 में 1,143 मामलों के संबंध में 56 करोड़ रुपये मूल्य की औषधियां जब्त की गई थीं और 1,743 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में 111 अफ्रीकी देशों के थे, जिनके पास से 38 करोड़ रुपये मूल्य की विभिन्न औषधियां जब्त की गई थीं।

अधिकारी ने बताया कि 40 मामलों के संबंध में लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध पदार्थ को नष्ट कर दिया गया है।

भाषा

प्रीति पारुल

पारुल



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *