नयी महायुति सरकार का शपथ ग्रहण पांच दिसंबर को होगा : बावनकुले |

Ankit
1 Min Read


मुंबई, 30 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में नयी महायुति सरकार पांच दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में शपथ लेगी। भाजपा की प्रदेश इकाई ने यह जानकारी दी।


प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार शाम ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की उपस्थिति में बृहस्पतिवार, 5 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा।’’

महायुति में भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *