दिल्ली में मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया |

Ankit
1 Min Read


नयी दिल्ली, 18 नवंबर (भाषा) दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है।


मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम में अबतक का दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान था।

पिछले साल इसी दिन अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 2022 में 25.4 डिग्री सेल्सियस और 2021 में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

शहर में ठंडी हवाएं चलने से सोमवार को दिल्लीवासियों को सर्दी जैसा अहसास हुआ और दिन में आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत से 76 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने मंगलवार को घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

भाषा

नोमान माधव

माधव



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *