दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Ankit
2 Min Read


नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।


दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.2 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। उसने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को, पिछले 24 घंटों में 0.9 मिमी बारिश हुई।

राजधानी में शाम 5.30 बजे आर्द्रता का स्तर 55 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 158 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा

प्रीति सुभाष

सुभाष



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *