अगरतला, आठ फरवरी (भाषा) त्रिपुरा सरकार ने शनिवार को कहा कि आठ फरवरी को संपन्न हुए राज्य के व्यावसायिक सम्मेलन में 3,683 करोड़ रुपये के 87 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ‘डेस्टिनेशन त्रिपुरा: बिजनेस कॉन्क्लेव-2025’ को संबोधित करते हुए निवेशकों से पूर्वोत्तर के इस राज्य में उद्योग लगाने का आग्रह किया।
साहा ने कहा, ”हालांकि, त्रिपुरा देश का तीसरा सबसे छोटा राज्य है, लेकिन इसके पास उद्योग लगाने के लिए प्रचुर संसाधन हैं। प्राकृतिक गैस, चाय, रबर और बांस जैसे संसाधन हैं, जिनका व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जा सकता है।”
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में 2000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में ‘अगर’ के बागान हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सालाना एक लाख टन से अधिक कच्चा रबर भी पैदा करता है।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय