ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग ते अमेरिका के हवाई पहुंचे |

Ankit
1 Min Read


होनोलूलू, एक दिसंबर (एपी) ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते दक्षिण प्रशांत क्षेत्र की अपनी यात्रा के तहत अमेरिका के दो दिवसीय प्रवास पर हवाई पहुंचे। यह पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी पहली यात्रा है।


ताइवानी राष्ट्रपति के हवाई में रुकने तथा गुआम की यात्रा की चीन ने कड़ी आलोचना की है, जो ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है। इस स्वशासित लोकतांत्रिक द्वीप को अमेरिका द्वारा समर्थन और सैन्य सहायता दी जाती है। चीन दोनों पक्षों के आधिकारिक आदान-प्रदान पर आपत्ति जताता है।

होनोलूलू के होटल में लाई का स्वागत करने के लिए अमेरिका या हवाई राज्य का कोई उच्च अधिकारी मौजूद नहीं था। यहां उनके समर्थक मंदारिन भाषा में नारे लगा रहे थे और कुछ लोग ताइवान के झंडे लहरा रहे थे।

लाई मार्शल द्वीप, तुवालु और पलाऊ की एक सप्ताह की यात्रा पर आए हैं जिनके साथ ताइवान का औपचारिक राजनयिक संबंध है। ताइवान के दर्जनों अन्य देशों के साथ मजबूत संबंध है लेकिन उसके केवल 12 औपचारिक राजनयिक सहयोगी हैं।

एपी धीरज प्रशांत

प्रशांत



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *