नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेखा गुप्ता के बृहस्पतिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभालने के साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने कहा कि यह गुप्ता के पूर्व संस्थान के लिए ऐतिहासिक क्षण है और छात्रों के लिए प्रेरणा की बात है।
शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष हैं।
सिंह ने नई मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा, ‘‘यह उपलब्धि डीयू के सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।’’
गुप्ता डूसू अध्यक्ष रहने से पहले छात्र संघ की सचिव भी रहीं थीं।
भाषा वैभव माधव
माधव