ठाणे में देह व्यापार से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार

Ankit
1 Min Read


ठाणे (महाराष्ट्र), 27 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में 30 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है और वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर की गई दो अन्य महिलाओं को मुक्त कराया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) के सदस्यों ने अंबरनाथ रेलवे स्टेशन के निकट एक होटल के पास जाल बिछाकर आरोपी महिला को पकड़ लिया, जो गिरोह चलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती थी।

एएचटीसी अधिकारी ने बताया कि देह व्यापार के लिए मजबूर की गई 25 और 26 वर्ष की दो अन्य महिलाओं को आश्रय गृह भेज दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *