ठाणे जिले में नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में अस्पताल के कर्मचारी पर मामला दर्ज

Ankit
1 Min Read


ठाणे (महाराष्ट्र), 26 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मरीज की 16 वर्षीय बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में अस्पताल के एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को कल्याण शहर के अस्पताल के एक कर्मचारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया।

शिकायत के अनुसार, लड़की की मां हड्डी टूटने के कारण अस्पताल में इलाज करा रही थी और आरोपी ने लड़की से दोस्ती कर ली थी।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने कथित तौर पर लड़की को अनुचित तरीके से छुआ और 20 जुलाई से 18 अक्टूबर के बीच उसका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *