ट्रंप प्रशासन ने नए परिपत्र में बड़े पैमाने पर सरकारी कर्मचारियों की छंटनी पर जोर दिया

Ankit
1 Min Read


वाशिंगटन, 26 फरवरी (एपी) अमेरिका में संघीय एजेंसियों को कर्मचारियों के पदों को समाप्त करने के लिए योजनाएं विकसित करनी होंगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा भेजे गए एक परिपत्र में यह कहा गया है।


इस परिपत्र में सरकारी कार्यबल को कम करने की राष्ट्रपति की कवायद पर जोर दिया गया है।

हजारों परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया है और अब प्रशासन सिविल सेवा वाले अधिकारियों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है।

परिपत्र के अनुसार एजेंसियों को 13 मार्च तक अपनी योजनाएं प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इससे न केवल कर्मचारियों की छंटनी होगी बल्कि कई पद पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे। इसका परिणाम सरकारी कामकाज के तरीके में व्यापक बदलाव हो सकता है।

एपी शुभम आशीष

आशीष



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *