झारखंड में ‘दुर्घटनावश गोली चलने’ से आईटीबीपी के जवान की मौत

Ankit
1 Min Read


धनबाद (झारखंड), 26 नवंबर (भाषा) झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार को ‘‘दुर्घटनावश’’ गोली चल जाने से उत्तराखंड के रहने वाले भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।


यह घटना धनबाद जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर बलियापुर में स्थित बिनोद बिहारी महतो कॉलेज के एक शिविर में घटी।

जवान की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे और विधानसभा चुनाव में तैनाती के लिए झारखंड आये थे।

पुलिस ने बताया कि कुमार अपनी बटालियन के साथ शिविर में रह रहे थे।

शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजीत कुमार ने बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनकर संदीप के सहकर्मी उनके कमरे में पहुंचे और उन्हें बेहोश पाया। कुमार की

छाती पर गोली लगी थी।

उन्होंने बताया कि संदीप को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि जवान की मौत दुर्घटनावश गोली चल जाने से हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मृत्यु के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।’’

भाषा योगेश शफीक

शफीक



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *