जींद में घर में घुस किया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Ankit
1 Min Read


जींद (हरियाणा) 20 अक्टूबर (भाषा) जिले के पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को महिला थाने में एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहित के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 17 अक्टूबर को वह घर में अकेली थी, तभी जामनी गांव निवासी मोहित उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि शोर मचाने व विरोध करने पर आरोपी उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मोहित के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं. नोमान

नोमान



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *