संबलपुर, छह अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका रविवार को ओडिशा के संबलपुर शहर में असमिया साहित्यकार लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ के घर पहुंचे। असम के मूल निवासी डेका ने नेल्सन मंडेला चौक स्थित उनके घर का दौरा किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने कहा, ‘‘बेजबरुआ बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे असम से आए थे और संबलपुर में लकड़ी का व्यवसाय करते थे, लेकिन उनकी रुचि साहित्य में थी। महानदी के तट पर स्थित इस घर में रहते हुए उन्होंने कई कालजयी रचनाएं लिखीं और असमिया साहित्य को समृद्ध किया।’’
उन्होंने ‘साधना गृह’ में एक डिजिटल पुस्तकालय की आवश्यकता पर बल दिया ताकि साहित्य में बेजबरुआ के योगदान को याद किया जा सके।
उन्होंने परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का भी जायजा लिया। डेका बाद में यहां स्थित समलेश्वरी मंदिर भी गए।
भाषा
संतोष नरेश
नरेश