चंद्रबाबू नायडू लोगों को धोखा देने के लिए कई अवतार लेते हैं, समुद्री विमान उड़ान भी उनमें से एक: जगन |

Ankit
2 Min Read


अमरावती, 10 नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में विपक्ष के नेता और वाईएसआरसीपी (युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी) प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू लोगों को ‘‘धोखा’’ देने के लिए कई अवतार धारण करेंगे और उन्होंने हाल में समुद्री-विमान (सीप्लेन) डेमो उड़ान में भाग लेने को उनका ऐसा ही एक अवतार बताया।


रेड्डी ने आरोप लगाया कि नायडू दो दशक से यह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने सेलफोन और कंप्यूटर का ‘आविष्कार’ किया है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चंद्रबाबू नायडू लोगों को धोखा देने के लिए तरकीबें निकालेंगे और उन्हें ठगेंगे। इसके लिए वह कोई भी अवतार ले सकते हैं। हाल में विजयवाड़ा से श्रीशैलम तक समुद्री विमान से यात्रा भी ऐसा ही अवतार थी।’’

विपक्षी नेता ने कहा कि समुद्री विमान में कुछ भी नया नहीं है, क्योंकि इनका संचालन 114 साल से किया जा रहा है और केरल ने भारत में सबसे पहले 2013 में समुद्री विमान का संचालन शुरू किया था, लेकिन बाद में इसे रोक दिया गया।

मुख्यमंत्री ने विजयवाड़ा में कृष्णा नदी के किनारे पुन्नमी घाट पर समुद्री-विमान में सवार होकर डेमो उड़ान में भाग लिया था।

भाषा सिम्मी वैभव

वैभव



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *