कोलकाता: Bengal Gas Cylinder Blast : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में सोमवार रात एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से चार बच्चों और दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पथार प्रतिमा प्रखंड के धोलाघाट गांव में रात करीब नौ बजे हुए विस्फोट में एक महिला झुलस भी गई।
Read More : LPG Price Latest News: नवरात्रि के तीसरे दिन महंगाई से बड़ी राहत, देशभर में इतने रुपए सस्ता हुआ रसोई गैस, जानें अब रिफलिंग के लिए देने होंगे कितने रुपए?
Bengal Gas Cylinder Blast : सुंदरबन पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक कोटेश्वर राव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सभी शवों को घर से निकाल लिया गया है। झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ हादसे की चपेट में आने वाले सभी लोगों के एक ही परिवार से होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि घर में दो गैस सिलेंडर थे और अंदर रखे पटाखों में आग लगने के बाद आग फैल गई।
Read More : Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों को कैबिनेट से मिलेगी मंजूरी
राव ने कहा, ‘‘स्थिति नियंत्रण में है और बचाव अभियान पूरा हो गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और जांच जारी है।’’ वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह भी पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि क्या पटाखों का निर्माण घर के अंदर ही किया गया था।
पाथर प्रतिमा में गैस सिलेंडर विस्फोट की घटना कब हुई?
यह हादसा सोमवार रात करीब 9 बजे पाथर प्रतिमा के धोलाघाट गांव में हुआ था।
इस गैस सिलेंडर विस्फोट में कितने लोग मरे?
इस विस्फोट में चार बच्चों और दो महिलाओं समेत सात लोग मारे गए हैं।
क्या विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है?
हां, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विस्फोट का कारण क्या था, और क्या घर में पटाखों का निर्माण हो रहा था।
क्या विस्फोट से झुलसी महिला की हालत कैसी है?
झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस घटना के बाद इलाके की स्थिति कैसी है?
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है, और स्थिति अब नियंत्रण में है। बचाव अभियान पूरा हो चुका है।