गर्मी की एंट्री या फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड? वसंत ऋतु का आगाज होते ही दिल्ली-मध्यप्रदेश समेत इन राज्यों में बढ़ने लगा तापमान |

Ankit
4 Min Read


Aaj ka Mausam: भोपाल। बसंत ऋतु का आगाज हो गया है। ऐसे में दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, 3 से 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रह सकता है। इस दौरान बादलों की आवाजाही रहेगी और कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है। वहीं मध्यप्रदेश, राजस्थान में भी मौसम की आंख मिचौली देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश में भी तापमान बढ़ने से सर्दी कम होती जा रही है।


Read more: Mahakumbh 3rd Amrit Snan Live: महाकुंभ में बसंत पंचमी पर आज तीसरा अमृत स्नान, अखाड़ों के साधुओं ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी 

Madhya Pradesh Weather Update

मध्य प्रदेश में इस बार वसंत ऋतु आने का ट्रेंड बदला हुआ नजर आया। यहां इस बार जनवरी के आखिरी हफ्ते से ही वसंत ऋतु का आगाज होने लगा। 20 जनवरी से ही राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में वसंत की बहार दिखने लगी थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले 10 सालों में फरवरी के पहले हफ्ते में वसंत ऋतु का आगाज होता था। एमपी में दिन का तापमान बढ़ने के साथ-साथ सूर्य के तेवर  गरम होने लगे हैं।

Read more: CG Nikay Chunav 2025 BJP Ghoshna Patra: इन वादों के साथ आज बीजेपी जारी करेगी घोषणा पत्र, सीएम साय, भूपेंद्र सवन्नी समेत ये दिग्गज रहेंगे शामिल 

रात के तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। IMD  से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तरी हवाओं के चलते अगले 48 घंटे तक 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की संभावना है।

Chhattisgarh Weather Update

छत्तीसगढ़ में शुष्क मौसम का सिलसिला जारी है और आने वाले दिनों में इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ 3 फरवरी को भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। लेकिन, इसका असर प्रदेश में सीमित रहेगा। इसके प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।


पश्चिमी विक्षोभ क्या होता है?

पश्चिमी विक्षोभ एक मौसमी प्रणाली है, जो भूमध्य सागर क्षेत्र से उत्पन्न होकर भारत के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में बारिश और बर्फबारी लाती है।

दिल्ली-एनसीआर में कब तक बारिश हो सकती है?

मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 5 फरवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

क्या उत्तर भारत में ठंड फिर से बढ़ेगी?

हल्की बारिश और बादल छाए रहने से दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन ठंड ज्यादा नहीं बढ़ेगी।

राजस्थान और मध्यप्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान और मध्यप्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

क्या उत्तर प्रदेश में अब ठंड खत्म हो गई है?

उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है, जिससे ठंड कम हो रही है, लेकिन मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।


Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *