बोगोटा, नौ मार्च (एपी) कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने शनिवार को बताया कि देश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र से हाल ही में अगवा किए गए 29 कानून प्रवर्तन अधिकारियों को मुक्त करा लिया गया है।
एल प्लेटेडो क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक हमले के दौरान 28 पुलिस अधिकारियों और एक सैनिक का अपहरण कर लिया गया था।
सांचेज ने मध्यस्थ की भूमिका निभाने तथा 29 अधिकारियों की रिहाई में मदद के लिए स्थानीय समुदाय का आभार व्यक्त किया।
माना जा रहा है कि इस हमले में सशस्त्र समूह ‘कार्लोस पैटिनो’ के सदस्यों का हाथ है। ये लोग कोलंबिया के पूर्व ‘रेवल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज’ के बागी हैं, जिन्होंने सरकार के साथ 2016 के शांति समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए थे।
रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘न्याय होगा।’’
सांचेज ने पूर्व में ‘डब्ल्यू रेडियो’ से कहा था कि अगवा किए गए लोगों की सेहत ठीक है, उन्हें खाना दिया जा रहा है और वे सीमित स्थान में घूम-फिर सकते हैं।
एपी शोभना नोमान
नोमान