कासगंज में दीवार ढहने से मलबे में दबकर चार महिलाओं की मृत्यु |

Ankit
1 Min Read


कासगंज (उप्र), 12 नवंबर (भाषा) कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर चार महिलाओं की मृत्यु हो गई।


कासगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजीव अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि ये महिलाएं अपने घर पर किसी समारोह के लिए मिट्टी एकत्र करने गई थीं। मिट्टी इकट्ठा करते समय दीवार ढह गई।

अग्रवाल ने बताया कि अभी तक नौ घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की मृत्यु हो गई। पांच घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।

भाषा सं राजेंद्र मनीषा

मनीषा



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *