बीकानेरः राजस्थान के बीकानेर में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ट्रेलर कार के ऊपर पलट गया। कार में सवार सभी लोग दब गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। दबी हुई कार को हटवाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।
Read More : Aaj ka Rashifal : अपने कार्यों से नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे ये तीन राशि के लोग, इन्हें उठाना पड़ सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
मिली जानकारी के अनुसार हादसा देशनोक के पास हुई है। ट्रेलर बीकानेर की तरफ आ रहा था तो वहीं कार बीकानेर से नोखा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर कार के उपर पलट गया। कार के अंदर बैठे सभी 6 लोग दब गए, जिससे सभी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है और मृतकों के शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।
Read More : IPL Captains Meeting Today: आज BCCI कर सकती है बड़ा ऐलान, मुंबई में IPL कप्तानों की बैठक, सभी फ्रेंचाइजी के प्रबंधक भी होंगे शामिल
उपखंड अधिकारी कविता गोदारा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि देशनोक के पास हुई एक दुर्घटना में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं बीकानेर रेंज के IG ओम प्रकाश पासवान ने भी हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि देशनोक के पास एक गाड़ी पर ट्रोला गिरने की वजह से एक दुर्घटना हुई है। घटना की जांच की जा रही है। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई।
▶️राजस्थान में भीषण सड़क हादसा
▶️कार के ऊपर पलटा ट्रेलर
▶️कार में मौजूद लोग दबे
▶️हादसे में 6 लोगों की मौत
▶️पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुटी
▶️बीकानेर के देशनोक की घटना#Bikaner । #Rajasthan | #RoadAccident pic.twitter.com/4V3RyMEouQ— IBC24 News (@IBC24News) March 20, 2025
बीकानेर रोड एक्सीडेंट कैसे हुआ?
हादसा ओवरटेक के दौरान ट्रेलर के अनियंत्रित होकर कार पर पलटने से हुआ।
बीकानेर हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?
इस दुर्घटना में कार सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई।
देशनोक हादसे के मृतकों की पहचान हुई क्या?
फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है, प्रक्रिया जारी है।
बीकानेर एक्सीडेंट के बाद क्या कार्रवाई की गई?
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबे लोगों को बाहर निकाला और जांच शुरू की।
बीकानेर रोड एक्सीडेंट के घायलों को कहां ले जाया गया?
मृतकों के शव बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।