कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवार घोषित किए, संदीप दीक्षित को नई दिल्ली से टिकट

Ankit
1 Min Read


नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी जिसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सांसद संदीप दीक्षित का है, जिन्हें नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।


नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल विधायक हैं।

केजरीवाल ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री और संदीप दीक्षित की मां शीला दीक्षित को पराजित किया था।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली से टिकट दिया गया है। वह पहले भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं।

कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को बल्लीमारान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को पटपड़गंज और राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक को वजीरपुर से से उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बृहस्पतिवार शाम को इन 21 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी प्रदान की थी।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में प्रस्तावित हैं।

भाषा हक पवनेश

पवनेश



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *