कांगो में नौका पलटने से कम से कम 25 लोगों की मौत, कई लापता |

Ankit
1 Min Read


किंशासा (कांगो), 18 दिसंबर (एपी) अफ्रीकी देश कांगो में मंगलवार को यात्रियों को ले जा रही एक नौका के नदी में पलटने से नौका सवार कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग लापता हैं। अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी।


बताया जा रहा है कि कांगो की राजधानी किंशासा के उत्तर-पूर्व में इनोंगो शहर से रवाना हुई इस नौका में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। यह हादसा फिमी नदी में हुआ।

लापता लोगों की तलाश के लिए मंगलवार को अभियान प्रारंभ किया गया। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

इनोंगो के ‘रिवर कमिश्नर’ डेविड कालेम्बा ने कहा, ‘‘नौका में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। अब तक कम से कम 25 शव बरामद किए जा चुके हैं।’’

इलाके के निवासी एलेक्स म्बुम्बा के अनुसार नौका में काफी सामान भी था। म्बुम्बा ने कहा, ‘‘मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं, लेकिन इस समय मृतकों की सही संख्या बता पाना मुश्किल है क्योंकि नौका में बहुत यात्री सवार थे।’’

एपी खारी शोभना

शोभना



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *