कमजोर येन,धीमे निर्यात से जापान का व्यापार घाटा सितंबर में 294.3 अरब येन

Ankit
2 Min Read


तोक्यो, 17 अक्टूबर (एपी) चीन जैसे प्रमुख देशों को निर्यात में गिरावट से जापान का व्यापार घाटा सितंबर में 294.3 अरब येन (दो अरब डॉलर) हो गया।


वित्त मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) में जापान का व्यापार घाटा (निर्यात व आयात के बीच का अंतर) 3100 अरब (21 अरब डॉलर) रहा।

जापान के निर्यात में सितंबर में सालाना आधार पर 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई, जो 10 महीने में पहली ऐसी गिरावट है। आयात में पिछले साल की तुलना में 2.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसकी वजह येन की कमजोर स्थिति है जिससे उनका मूल्य बढ़ जाता है।

हालांकि, निर्यात पर निर्भर जापान के लिए धीमी होती वैश्विक मांग दीर्घकालिक चिंता बनी हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल से सितंबर के महीने में निर्यात 6.6 प्रतिशत बढ़कर 53550 अरब येन (358 अरब डॉलर) हो गया, क्योंकि कंप्यूटर चिप की मांग मजबूत बनी रही। इस अवधि में आयात सात प्रतिशत बढ़कर 56660 अरब येन (379 अरब डॉलर) हो गया, क्योंकि जापानी व्यवसायों तथा खरीदारों ने अधिक अमेरिकी उत्पाद खरीदे।

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में जापान ने अमेरिका के साथ करीब 4300 अरब येन (29 अरब डॉलर) का व्यापार अधिशेष और चीन के साथ 3000 अरब येन (20 अरब डॉलर) का घाटा दर्ज किया।

एपी निहारिका

निहारिका



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *