ओडिशा में बंजारों के समूह में झड़प और पांच लोगों की मौत मामले में 13 लोग हिरासत में

Ankit
1 Min Read


राउरकेला, 31 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में बंजारों के दो समूहों के बीच झड़प में पांच लोगों की मौत से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार को 13 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।


पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात सुंदरगढ़ सदर थाना क्षेत्र के करमाडीही गांव में हुई झड़प में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उसने बताया कि घायलों का सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि हिंसा के पीछे विवाहेतर संबंध होने का संदेह है।

घटना के बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने पड़ोसी जिले से सात महिलाओं समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोग झारखंड और बिहार के निवासी हैं।

भाषा धीरज शफीक

शफीक



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *