ओडिशा में अगवा लड़की को बचाते समय किये गये हमले में सात पुलिसकर्मी घायल

Ankit
2 Min Read


जाजपुर (ओडिशा), 11 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के जाजपुर जिले में अगवा एक लड़की को बचाने का प्रयास करते समय किये गये हमले में एक महिला अधिकारी समेत कम से कम सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।


अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुरी जिले के डेलांग इलाके से लड़की के अपहरण के आरोपी अनंत सामल और उसके भाई मनोज सामल ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

पुलिस ने दावा किया कि लड़की को दो दिनों तक बारचना में सामल बंधुओं के घर में बंधक बनाकर रखा गया था।

लड़की के माता-पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बारचना पुलिस की सहायता से डेलांग पुलिस थाने की एक टीम बचाव अभियान चलाने के लिए बृहस्पतिवार की रात गांव पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पुलिसकर्मी गांव के पास पहुंचे अनंत, मनोज और उनकी बहन ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे सात अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित करने से पहले घायल अधिकारियों का शुरू में बारचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया था।

बारचना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और घटना के बाद इलाके से भागे संदिग्धों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

भाषा संतोष रंजन

रंजन



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *