एग्जिट पोल में बढ़त दिखाए जाने के बाद मर्ज ने जीत का दावा किया |

Ankit
1 Min Read


बर्लिन, 23 फरवरी (एपी) जर्मनी में रविवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव में दक्षिणपंथी विपक्षी नेता फ्रेडरिक मर्ज ने जीत का दावा किया। इससे पहले एग्जिट पोल में उनके दल को बढ़त मिलती दिखाई गई।


मर्ज ने कहा कि उन्हें अपने सामने आने वाली चुनौतियों का एहसास है और ‘‘यह आसान नहीं होगा।’

मर्ज ने कहा कि उनका लक्ष्य जल्द से जल्द एक प्रभावी गठबंधन बनाना है।

चांसलर ओलाफ शोल्ज ने राष्ट्रीय चुनाव में हार स्वीकार करने की घोषणा की है।

जर्मनी 27 देशों वाले यूरोपीय संघ में सबसे अधिक आबादी वाला देश है और नाटो का एक प्रमुख सदस्य है। यह अमेरिका के बाद यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता रहा है।

एपी अविनाश आशीष अविनाश

अविनाश

अविनाश



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *