एएमयू कोर्ट के सदस्य बने सात संसद सदस्य |

Ankit
1 Min Read


अलीगढ़ (उप्र), पांच फरवरी (भाषा) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक सात संसद सदस्यों को एएमयू कोर्ट का सदस्य बनाया गया है।


एएमयू के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सात संसद सदस्यों को 23 दिसंबर, 2027 तक तीन साल की अवधि के लिए या ‘संसद सदस्य के रूप में उनके कार्यकाल तक’ एएमयू कोर्ट के सदस्य के रूप में चुना गया है।

बयान के अनुसार यह इसी साल दो जनवरी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुरूप उठाया गया कदम है।

एएमयू कोर्ट के लिये चुने गये छह लोकसभा सदस्यों में सतीश कुमार गौतम (अलीगढ़ से भाजपा सांसद), इमरान मसूद (सहारनपुर से कांग्रेस सांसद), जियाउर रहमान (संभल से सपा सांसद), मोहम्मद हमदुल्ला सईद (लक्षद्वीप से कांग्रेस सांसद), भोला सिंह (बुलंदशहर से भाजपा सांसद) और अनूप प्रधान वाल्मीकि (हाथरस से भाजपा सांसद) शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर को भी इसी अवधि के लिए एएमयू कोर्ट का सदस्य चुना गया है। वह 17 दिसंबर 2027 तक या अपनी राज्यसभा सदस्यता अवधि (जो भी पहले हो) तक एएमयू कोर्ट के सदस्य रहेंगे।

भाषा

सं, सलीम, रवि कांत रवि कांत



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *