उद्योगपति अनिल अंबानी ने मुख्यमंत्री फडणवीस से की मुलाकात |

Ankit
1 Min Read


मुंबई, पांच फरवरी (भाषा) उद्योगपति अनिल अंबानी ने बुधवार शाम यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।


मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि यह बैठक दक्षिण मुंबई में फडणवीस के वर्तमान आधिकारिक बंगले ‘सागर’ में हुई। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

उल्लेखनीय है कि अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस पावर पिछले साल कर्ज मुक्त कंपनी बन गई। बताया जा रहा है कि निजी कंपनी निवेश के नए अवसर तलाश रही है।

गौरतलब है कि फडणवीस के पास ऊर्जा विभाग भी है।

भाषा रमण अजय

अजय



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *