आजसू पार्टी ने झारखंड विस चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Ankit
1 Min Read


रांची, 20 अक्टूबर (भाषा) झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी आजसू पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को आठ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो को सिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।


सीट बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, राजग के घटक दल ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी 10 सीट पर, जनता दल (यूनाइटेड) दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि भाजपा शेष 68 सीट पर उम्मीदवार उतारेगी।

वर्ष 2019 में महतो ने सिल्ली विधानसभा सीट पर 20,195 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सीमा देवी को हराया था।

आजसू पार्टी ने कहा कि सुनीता चौधरी रामगढ़ से और नीरू शांति भगत लोहरदगा से चुनाव लड़ेंगी।

इक्यासी सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

भाषा अमित माधव

माधव



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *