कॉनवे(अमेरिका), 14 अप्रैल (एपी) अर्कांसस के एक सिटी पार्क में रविवार रात हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह घटना लिटिल रॉक से लगभग 43 किलोमीटर उत्तर में कॉनवे के पांचवें एवेन्यू पार्क में हुई।
कॉनवे पुलिस ने रविवार रात एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि घायल हुए नौ लोगों की हालत स्थिर है और उन्हें क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
एपी शुभम सुभाष
सुभाष