अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और वरुण धवन ने मनाया रंगों का त्योहार

Ankit
2 Min Read


नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा जोनास, वरुण धवन और माधुरी दीक्षित समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शुक्रवार को होली के त्योहार की शुभकामनाएं दीं।


बॉलीवुड सितारों ने होली की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

अक्षय ने ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, ‘‘होली की शुभकामनाएं।’’

फिल्म की शूटिंग कर रहीं प्रियंका ने ‘इंस्टाग्राम’ पर तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की। उन्होंने लिखा, ‘‘यह हमारे लिए कामकाजी होली है। मैं सभी को अपने प्रियजनों के साथ प्रसन्नता और एकजुटता से भरी होली की शुभकामनाएं देती हूं।’’

वरुण ने अपनी आगामी फिल्म ‘‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’’ के सेट से एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा, ‘‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के सेट से आपको होली की शुभकामनाएं।’’

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा, ‘‘आप सभी को खुशहाल और रंगीन होली की शुभकामनाएं।’’

शिल्पा शेट्टी ने कहा, ‘‘सभी को खुशहाल और सुरक्षित होली की शुभकामनाएं। आइए प्यार, खुशी और सकारात्मकता के साथ होली मनाएं। सुरक्षित रहें और अपने प्यारे दोस्तों का ख्याल रखें।’’

अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, अभिनेता अल्लु अर्जुन, अभिनेत्री सोनम कपूर समेत बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों ने भी होली की शुभकामनाएं दीं।

भाषा शफीक अमित

अमित



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *